ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पूर्ण राज्यत्व दिवस व मतदाता दिवस मनाया गया।

इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा कि यह दोनों दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है।यह दिवस हर वर्ष भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है।

विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों व छात्रों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के ऊपर एक संकल्प प्रतिज्ञा भी ली।प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के बारे में बताया कि 15 अप्रैल 1948 को 28 रियासतों को जोड़कर हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया व 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने समस्त विद्यालय परिवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस व राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी।


