ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश सरकार में अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनने पर सचिव जिला सोलन कांग्रेस पार्टी चौहान कृष्णा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चौहान कृष्णा ने इस पदोन्नति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा एवं लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह सहित शीर्ष नेताओं का संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।