ग्राम पंचायत भूमती के पूर्व प्रधान योगेश गौतम ने दिखाई मानवता, घायल हिरण के बच्चे की बचाई जान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के पूर्व प्रधान योगेश गौतम ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक घायल हिरण के बच्चे को मौत के मुंह में जाने से बचाया। यह हिरण का बच्चा सानन गांव के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रधान योगेश गौतम को दी गई।


सूचना मिलते ही योगेश गौतम देर रात बिना किसी विलंब के मौके के लिए रवाना हो गए। अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने घायल हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर उन्होंने संबंधित वन विभाग को तुरंत सूचना दी और घायल हिरण को अपने घर के समीप स्थित सामुदायिक भवन में ले जाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।


फिलहाल हिरण के बच्चे का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। योगेश गौतम ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और यदि समय रहते मदद न की जाती तो हिरण का बच्चा दम तोड़ सकता था।
ग्रामीणों ने योगेश गौतम की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page